पूर्व सीएम के भांजे विक्रम राणा केस में नया मोड़

एसपी सिटी करेंगे पुनः जांच, कप्तान अजय सिंह ने दिए आदेश

देहरादून ,

देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत के भांजे विक्रम सिंह राणा द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किए गए वीडियो ने हलचल मचा दी है।
वीडियो में विक्रम राणा ने 18 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो वे आत्महत्या करने पर विवश होंगे।


क्या है मामला?

  • विक्रम राणा का आरोप है कि उनके साथ 18 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई।

  • यह रकम उन्होंने अपने बैंक खाते से व्हाइट मनी के रूप में दी थी।

  • पुलिस में शिकायत के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला, उल्टा उनसे ही सवाल-जवाब किए गए।

  • उनका कहना है कि “इस प्रदेश में मरने के बाद ही FIR दर्ज होती है।”


पुलिस की स्थिति

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि—

  • इस मामले की पहले जांच सीओ मसूरी स्तर पर की गई थी।

  • लेकिन विक्रम राणा जांच से संतुष्ट नहीं हैं।

  • इसलिए अब यह मामला एसपी सिटी को पुनः जांच के लिए सौंपा गया है।

  • आदेश दिए गए हैं कि दोनों पक्षों के बयान लेकर विवेचना की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *