खेल महाकुंभ के बाद उत्तराखंड बनेगा ‘खेलभूमि’ – uttarakhandawaaz.in

खेल महाकुंभ के बाद उत्तराखंड बनेगा ‘खेलभूमि’

सीएम धामी ने केंद्र से उच्च स्तरीय खेल सुविधाओं के लिए मांगा सहयोग

नई दिल्ली ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से भेंट कर उत्तराखंड को खेलों की नई पहचान दिलाने के लिए कई प्रस्ताव रखे।

मुख्य बिंदु

  • 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन पर केंद्र सरकार को धन्यवाद।

  • उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करने का संकल्प।

  • प्रस्तावित योजनाएँ:

    • अल्मोड़ा (डीनापानी) में उच्च स्तरीय खेल सुविधा

    • देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आइस स्केटिंग रिंग का संचालन

    • नई टिहरी में साहसिक प्रशिक्षण केंद्र का उच्चीकरण

    • चंपावत के महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में इंडोर आर्टिफिशियल रॉक क्लाइम्बिंग सुविधा

    • राज्य के 95 विकासखंडों में बहुउद्देशीय क्रीड़ाहॉल

खेल विश्वविद्यालय भी बना आकर्षण

सीएम धामी ने बताया कि उत्तराखंड में राज्य का पहला खेल विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है, जो खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ-साथ खेल संबंधी शैक्षणिक कोर्स भी उपलब्ध कराएगा। इसके लिए केंद्र से वित्तीय सहयोग की मांग की गई।

केंद्र का आश्वासन

केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने उत्तराखंड को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *