बड़ी खबर – भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र धारा 163 लागू, प्रदर्शन पर रोक – 804 पुलिसकर्मी तैनात

गैरसैंण ,

गैरसैंण के भराड़ीसैंण में मंगलवार से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान धारा 163 लागू कर दी गई है। यह आदेश 22 अगस्त शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने सत्र को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित बनाने के लिए यह कदम उठाया है।

सुरक्षा इंतज़ाम

  • 41 अफसर और 804 पुलिस कर्मी तैनात।

  • 4 एडिशनल एसपी, 12 सीओ, 25 इंस्पेक्टर ड्यूटी पर।

  • कर्णप्रयाग-दिवालीखाल और गैरसैंण-दुग्तमा मार्ग पर बैरिकेडिंग।

  • मालसी और मेहलचौंरी में अस्थायी जेल की व्यवस्था।

प्रतिबंधित गतिविधियां

  • धरना, जुलूस, नारेबाजी, सभा (बिना अनुमति)।

  • लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग।

  • हथियार लाना, सुरक्षा बैरियर तोड़ना।

  • भड़काऊ भाषण, पोस्टर-बैनर और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना।

स्वास्थ्य सुविधाएं

  • ऑर्थो, फिजीशियन, सर्जन समेत 12 विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात।

  • 8 एंबुलेंस 24 घंटे उपलब्ध।

  • विधानसभा प्रवेश द्वार पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट और अस्थायी अस्पताल तैयार।

राजनीतिक हलचल

  • 20 अगस्त को कांग्रेस करेगी विधानसभा घेराव – शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और स्थायी राजधानी की मांग को लेकर।

  • पूर्व अनशनकारी भुवन कठायत भी गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग पर धरना देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *