गैरसैंण ,
गैरसैंण के भराड़ीसैंण में मंगलवार से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान धारा 163 लागू कर दी गई है। यह आदेश 22 अगस्त शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने सत्र को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित बनाने के लिए यह कदम उठाया है।
सुरक्षा इंतज़ाम
-
41 अफसर और 804 पुलिस कर्मी तैनात।
-
4 एडिशनल एसपी, 12 सीओ, 25 इंस्पेक्टर ड्यूटी पर।
-
कर्णप्रयाग-दिवालीखाल और गैरसैंण-दुग्तमा मार्ग पर बैरिकेडिंग।
-
मालसी और मेहलचौंरी में अस्थायी जेल की व्यवस्था।
प्रतिबंधित गतिविधियां
-
धरना, जुलूस, नारेबाजी, सभा (बिना अनुमति)।
-
लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग।
-
हथियार लाना, सुरक्षा बैरियर तोड़ना।
-
भड़काऊ भाषण, पोस्टर-बैनर और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना।
स्वास्थ्य सुविधाएं
-
ऑर्थो, फिजीशियन, सर्जन समेत 12 विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात।
-
8 एंबुलेंस 24 घंटे उपलब्ध।
-
विधानसभा प्रवेश द्वार पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट और अस्थायी अस्पताल तैयार।
राजनीतिक हलचल
-
20 अगस्त को कांग्रेस करेगी विधानसभा घेराव – शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और स्थायी राजधानी की मांग को लेकर।
-
पूर्व अनशनकारी भुवन कठायत भी गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग पर धरना देंगे।