देहरादून/ऋषिकेश –
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई की। इस दौरान देहरादून और ऋषिकेश के कई क्षेत्रों में अवैध रूप से बने भवनों को गिराया गया और प्लॉटिंग को समाप्त कराया गया।
🚨 MDDA का कड़ा संदेश
MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने साफ कहा कि –
“देहरादून में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण या अवैध प्लॉटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
कार्रवाई के मुख्य बिंदु
-
कई स्थानों पर भवन ध्वस्त किए गए।
-
अवैध प्लॉटिंग को खत्म किया गया।
-
सीलिंग की कार्रवाई भी हुई।