एसजीआरआर विश्वविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

देहरादून ,

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं एसजीआरआर समूह के सभी संस्थानों में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। श्री दरबार साहिब परिसर में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सुबह 8 बजे ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को नमन किया और तिरंगे के मान-सम्मान को ऊंचा रखने का आह्वान किया।

विश्वविद्यालय प्रांगण में कुलपति डॉ. कुमुद सकलानी ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया और सभी को राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स का मार्च पास्ट, देशभक्ति गीत, नृत्य और कविताओं ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया।

एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में प्राचार्य डॉ. अशोक नायक ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर, कोऑर्डिनेटर डॉ. आर.पी. सिंह, डीन छात्र कल्याण डॉ. मालविका कांडपाल सहित संकायाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *