शहीदों को नमन, आपदा पीड़ितों के प्रति संवेदना, विकास योजनाओं का किया उल्लेख
देहरादून ,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीरांगनाओं तथा राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उत्तरकाशी के धराली सहित हालिया प्राकृतिक आपदाओं में प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और राहत-बचाव में जुटे सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व राज्य के विभागों का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में लगभग दो लाख करोड़ की परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है।
मुख्य घोषणाएं और उपलब्धियां:
-
शहीद सैनिकों की अनुग्रह अनुदान राशि बढ़ाकर 50 लाख, परमवीर चक्र विजेताओं को 1.5 करोड़।
-
अग्निवीरों को 10% क्षैतिज आरक्षण देने की नीति।
-
हरिपुर कालसी यमुना तीर्थ, हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर, शारदा कॉरिडोर, मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत 16 मंदिरों का विकास।
-
उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 30 नई नीतियां, 3.56 लाख करोड़ के एमओयू, 81 हजार रोजगार।
-
‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के तहत स्थानीय उत्पादों का वैश्विक विपणन।
-
सख्त भू-कानून, धर्मांतरण रोकने का कानून, देश का सबसे कठोर नकल-विरोधी कानून लागू।
-
पिछले 4 साल में 24 हजार भर्तियां पूरी पारदर्शिता से।
-
सौर ऊर्जा नीति, 1,000 गांव सोलर ग्राम।
-
चारधाम यात्रा में इस वर्ष अब तक 42 लाख श्रद्धालु पहुंचे।
-
महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30% आरक्षण, सहकारी समितियों में 33% आरक्षण।
-
महिला समूहों को 5 लाख रुपये तक बिना ब्याज ऋण।
-
राज्य आंदोलनकारियों को पेंशन वृद्धि और 10% आरक्षण।
-
अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना के तहत 3 सिलेंडर प्रति वर्ष।
मुख्यमंत्री ने सभी से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए “विकसित भारत” और “आदर्श उत्तराखंड” के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।