नशे के लिए पैसों की मांग पर विवाद, पाटल से वार कर की हत्या, सबूत मिटाने को लगाई आग
देहरादून ,
विकासनगर क्षेत्र में हुई वृद्ध महिला की हत्या का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतका के बेटे मनमोहन सिंह को कुल्हाल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है।
घटना
2 अगस्त को मृतका के पति संजय सिंह राणा ड्यूटी पर थे, तभी पड़ोसियों से घर में आग लगने की सूचना मिली। घर पहुंचने पर पत्नी जली हुई हालत में मृत मिली, जबकि नशे का आदी बेटा मौके से फरार था।
पुलिस जांच में सामने आया कि नशे के लिए पैसों की मांग पर मां-बेटे में विवाद हुआ। नाराज आरोपी ने पाटल से मां की गर्दन पर वार कर हत्या की, शव को गद्दे में लपेटा और कमरे में आग लगा दी।
चोरी व फरारी
हत्या के बाद आरोपी घर की अलमारी से 30 हजार रुपये व कपड़े लेकर पल्सर बाइक (UK-16-E-7439) से फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त पाटल ढालीपुर के पास से बरामद किया।
पुलिस कार्रवाई
आरोपी को गिरफ्तार कर उससे चोरी की गई नगदी बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास है और वह नशे का आदी है।