सांसद अनिल बलूनी का आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, 10 लाख की सहायता राशि दी

पौड़ी ,

सांसद अनिल बलूनी ने अपने लोकसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित सैंजी गांव और नैठा बाजार (पाबौ, पौड़ी) का स्थलीय निरीक्षण कर पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने आपदा राहत शिविरों में रह रहे नागरिकों, विशेषकर महिलाओं से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

सांसद ने अपनी सांसद निधि से प्रभावितों के लिए 10 लाख रुपये की अग्रिम सहायता राशि का चेक प्रदान किया। उन्होंने कहा, “आपदा की इस घड़ी में मैं आपका बेटा और भाई बनकर मजबूती से आपके साथ खड़ा हूं।”

बलूनी ने जिला प्रशासन को त्वरित राहत वितरण, पेयजल, बिजली, सड़क और संचार सेवाओं की शीघ्र बहाली के निर्देश दिए। साथ ही, आपदा में हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को भी कहा।

दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *