‘हिल से हाइटेक’ मंत्र के तहत मुख्यमंत्री ने पांच आईटी नवाचारों का किया शुभारंभ
देहरादून,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में नेक्स्ट-जनरेशन डेटा सेंटर, एआई मिशन, और रिमोट सेंसिंग एवं ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर स्थापित करने की घोषणा की।
प्रमुख घोषणाएं
-
नेक्स्ट-जनरेशन डेटा सेंटर — डिजास्टर रिकवरी मैकेनिज्म के साथ आधुनिक डेटा सेंटर।
-
एआई मिशन — “एक्सीलेंस सेंटर” के रूप में विकसित किया जाएगा।
-
रिमोट सेंसिंग व ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर — गुड गवर्नेंस और विकास कार्यों की निगरानी हेतु।
-
आईटी कैडर की स्थापना — राज्य में विशेष आईटी मानव संसाधन संरचना।
लॉन्च हुई 5 नई आईटी सेवाएं
-
डिजिटल उत्तराखण्ड एप — घर बैठे सरकारी सेवाओं की सुविधा।
-
S3Waas आधारित 66 नई सरकारी वेबसाइटें — सुरक्षित, त्वरित और पारदर्शी सूचना।
-
जीआईएस आधारित वेब एप — शहरी क्षेत्रों में कूड़ा उठाने वाले वाहनों की रियल-टाइम ट्रैकिंग।
-
1905 सीएम हेल्पलाइन में एआई सुविधा — शिकायतों का ऑटो-केटेगराइजेशन और तेज निस्तारण।
-
अतिक्रमण निगरानी वेब एप — नागरिक सीधे फोटो/वीडियो अपलोड कर सकते हैं, विभाग करेगा त्वरित कार्रवाई।
मुख्यमंत्री का विज़न
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान की तर्ज पर राज्य को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए “हिल से हाइटेक” मंत्र पर काम किया जा रहा है। इससे शासन व्यवस्था में पारदर्शिता, गति और दक्षता आएगी, साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों तक शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सेवाएं ऑनलाइन पहुंचेंगी।