10 वर्षीय मासूम की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

नैनीताल ,
नैनीताल के काठगोदाम क्षेत्र में 10 वर्षीय बालक की गुमशुदगी और हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 4 अगस्त को दर्ज गुमशुदगी के बाद 5 अगस्त को बच्चे का शव अभियुक्त मोहन चन्द्र जोशी के बाड़े में प्लास्टिक के कट्टे में दबा मिला, जबकि सिर और दाहिना हाथ गायब थे।

पुलिस ने तीन सर्च टीम, सीसीटीवी फुटेज, डॉग स्क्वॉड, ड्रोन और एफएसएल की मदद से जांच की। मानसिक रूप से विकृत और तांत्रिक क्रियाओं का सहारा लेकर पुलिस को गुमराह करने वाले आरोपी निखिल जोशी से गहन पूछताछ में वारदात का सच सामने आया। आरोपी ने घिनौनी मंशा से बच्चे को साथ ले जाकर हत्या की, विरोध पर गला दबाया और सिर व हाथ काटकर छिपा दिए।

निशानदेही पर सिर, हाथ और चप्पल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा रहा है। सफलता पर आईजी कुमाऊं ने टीम को ₹5,000 और एसएसपी नैनीताल ने ₹2,500 के इनाम की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *