देहरादून में स्कॉर्पियो चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय वाहन चोर सहारनपुर से गिरफ्तार – uttarakhandawaaz.in

देहरादून में स्कॉर्पियो चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय वाहन चोर सहारनपुर से गिरफ्तार

देहरादून,

पटेलनगर क्षेत्र में हुई स्कॉर्पियो चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोर को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्कॉर्पियो (UK07FH2900) बरामद हुई है।

घटना और कार्रवाई
वादी अंत मलिक की तहरीर पर पटेलनगर कोतवाली में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। सीसीटीवी फुटेज, रैकी और मुखबिर की सूचना के आधार पर 8 अगस्त 2025 को पुलिस टीम ने आरोपी प्रकाश बेनीवाल (20), निवासी राजस्थान, को सुंदरपुर, सहारनपुर से गिरफ्तार किया।

चोरी का तरीका
आरोपी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से राज्यों में घूमकर गली-मोहल्लों में एकांत स्थानों पर खड़े वाहनों की रैकी करता था। मौका मिलते ही वायरिंग में छेड़छाड़ कर लॉक तोड़कर वाहन चुरा लेता था। वह पहले भी राजस्थान और अन्य राज्यों में वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।

बरामदगी

  • चोरी की गई स्कॉर्पियो कार

  • नीले रंग का बैग, जिसमें हथौड़ी, पेचकस, वायरकटर, दो सूबे, कोक सेट चाबी, दो एससीएम शामिल

पुलिस टीम
नि. चन्द्रभान सिंह अधिकारी, व.उ.नि. कुलदीप शाह, उ.नि. हर्ष अरोड़ा, उ.नि. मुकेश थलेड़ी, का. बृजेश कुमार, का. विपिन कुमार, का. अरविन्द बर्थवाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *