देहरादून,
मानसून सीज़न के मद्देनज़र देहरादून में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने तीन त्वरित प्रतिक्रिया टीमों (Quick Response Teams – QRT) का गठन किया है। इन टीमों की अध्यक्षता नगर मजिस्ट्रेट और दोनों एसडीएम करेंगे, जो शहर के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में निरीक्षण कर तत्काल समाधान सुनिश्चित करेंगे।
🔸 नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह की अध्यक्षता में गठित टीम को प्रिंस चौक, डालनवाला, राजपुर रोड, रेलवे स्टेशन, दून अस्पताल क्षेत्र, सहारनपुर चौक जैसे मुख्य जलभराव स्थलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
🔸 एसडीएम हरिगिरी की टीम को सहस्त्रधारा रोड, आईटी पार्क, रायपुर, मियावाला, नेहरू कॉलोनी, थानो रोड सहित कई इलाकों की निगरानी दी गई है।
🔸 एसडीएम कुमकुम जोशी की अध्यक्षता वाली टीम को जीएमएस रोड, मोथरोवाला, आईएसबीटी, बल्लीवाला, प्रेमनगर, टीएचडीसी कॉलोनी सहित अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है।
💧 टीमों में जल संस्थान, सिंचाई विभाग, पेयजल निगम और नगर निगम के अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल हैं। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नालों की चोकिंग, जलनिकासी में बाधा या गंदगी पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाए और ज़मीनी स्थिति का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
👉 इन क्यूआरटी टीमों को यह भी निर्देशित किया गया है कि मानसून अवधि के दौरान किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करें ताकि जनता को जलभराव से राहत मिल सके।
