विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने की कृषि एवं उद्यान विभाग के साथ संयुक्त बैठक
देहरादून ,
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सचिव कृषि सहित जिला कृषि उद्यान अधिकारियों तक ग्राउंड पर उतरकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर कैंप कार्यालय में विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग की संयुक्त बैठक की गई। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने अधिकारियों को कृषि एवं उद्यान में वित्तीय वर्ष 2023-24 के आवंटित बजट को ससमय खर्च करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभाग द्वारा स्वीकृत बजट को समय पर खर्च न करने पर सचिव कृषि को अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश गणेश जोशी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं के क्रियान्वयन में लेटलतीफी करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर समीक्षा के दौरान विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को केंद्र पोषित एवं राज्य पोषित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। इस अवसर पर बैठक में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को किसानों को पौध,बीज, खाद, कृषि उपकरण दवाइयां इत्यादि समय पर उपलब्ध किया जाए। उन्होंने कहा कौन सी फसल का बीज कब किसानों को मिलना चाहिए तथा कौन सी खाद, दवाइयां काशस्तकारों की दी जानी है। मंत्री ने टेंडरिंग प्रक्रिया समय पर किया जाए तथा कैलेंडर के अनुरूप बागवानों कृषकों को समय पर उपलब्ध कराने के अधिकारियों को ठोस निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने पर अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी। समीक्षा बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री मधु ग्राम योजना के संबंध में भी अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बागवानों तथा कृषकों के लिए ढुलान हेतु रोप-वे निर्माण की धीमी गति पर अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए शीघ्र रोप-वे निर्माण के कार्य किए जाए। उन्होंने अधिकारियों को केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं का बजट ससमय खर्च किया जाए। कृषि मंत्री ने कहा मिलेट्स (श्रीअन्न) की अधिक मांग है। उन्होंने कहा प्रदेश में मिलेट्स की अपार संभावनाएं है। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को मिलेट्स के उत्पादन को बढ़ाने तथा मिलेट्स के प्रति लोगों को प्रोत्साहित किया जाए। मंत्री ने कहा मिलेट्स का उत्पादन अधिक से अधिक हो तथा मिलेट्स के सभी उत्पादों का एमएसपी तैयार करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा मिलेट्स के समस्त उत्पादों के लिए एक दीर्घकालिक रणनीति बनाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को बारिश बर्फबारी न होने के दृष्टिगत कृषकों बागवानों के नुकसान की भरपाई से संबंधित समय पर सभी विभागीय प्रक्रिया पूर्ण की जाए।