सेलाकुई: लाखों की स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार – uttarakhandawaaz.in

सेलाकुई: लाखों की स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

देहरादून ,

नशा तस्करों के खिलाफ देहरादून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना सेलाकुई पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को लाखों की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने राजा रोड स्थित शिवालिक कॉलेज के पास से एहसान उर्फ एजान (उम्र 19 वर्ष) नामक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 7.13 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि यह स्मैक उसने प्रशांत नामक एक स्थानीय पैडलर से खरीदी थी और उसे वह क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों व छात्र-छात्राओं को बेचने की योजना बना रहा था। पुलिस फरार तस्कर प्रशांत की तलाश में दबिश दे रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  • नाम: एहसान उर्फ एजान

  • पिता का नाम: महबूब

  • निवासी: शाहजहांपुर बरेली मोड़, थाना सदर, जिला शाहजहांपुर (उ.प्र.)

  • वर्तमान पता: जमनपुर, थाना सेलाकुई, देहरादून

  • उम्र: 19 वर्ष

वांछित तस्कर:

  • नाम: प्रशांत

  • पता: निवासी सेलाकुई, देहरादून

बरामदगी:

  • 7.13 ग्राम अवैध स्मैक

  • अनुमानित बाजार मूल्य: ₹2,00,000 से अधिक

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही दूसरे तस्कर को भी गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *