भीड़ में रखें बच्चों का खास ध्यान: गुमशुदा 7 वर्षीय बच्ची को हरिद्वार पुलिस ने 2 घंटे में ढूंढ निकाला

हरिद्वार,

 हर की पैड़ी जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता की आवश्यकता को एक बार फिर आज की घटना ने रेखांकित कर दिया। लक्ष्मीपुर खीरी निवासी एक परिवार की 7 वर्षीय बेटी गंगा स्नान के बाद लौटते समय भीड़ में बिछड़ गई। परिजनों द्वारा काफी देर तक खोजबीन करने के बावजूद बच्ची नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने चौकी खड़खड़ी पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

हरिद्वार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगाले और स्थानीय टीमों को तुरंत अलर्ट कर दिया। लगभग 2 घंटे की लगातार तलाश के बाद बच्ची को सुखीजा होटल के पास सुरक्षित पाया गया और उसे सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया।

👏 परिजनों की प्रतिक्रिया:

बेटी को वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और हरिद्वार पुलिस का आभार जताते हुए उनकी तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की।

🚨 पुलिस की अपील:

पुलिस ने नागरिकों से भीड़भाड़ वाले धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। उनका कहना है,

“पुलिस के पास जादू की छड़ी नहीं होती, लेकिन समय पर दी गई सूचना और जागरूकता से हम हर मदद करने को तैयार रहते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *