नशा तस्करों पर पुलिस का चाबुक: ढाई किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी सीज

देहरादून ,

उत्तराखंड पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक नशा तस्कर अनिल नाथ को गिरफ्तार किया है, जो ढाई किलो चरस (2.154 किलो) स्कूटी में छिपाकर तस्करी कर रहा था।

अभियुक्त को मंशा देवी से खाण्ड गांव की ओर जाने वाले मार्ग से पकड़ा गया। उसके पास से वाहन संख्या UK-14 H-4845 (हीरो मेस्ट्रो) बरामद हुई, जिसे तस्करी में प्रयुक्त किए जाने के कारण सीज कर दिया गया है।

👉 अभियुक्त का विवरण:

  • नाम: अनिल नाथ

  • पिता का नाम: स्व. अमरनाथ

  • निवासी: गली नंबर 21, सर्वहारा नगर, काले की ढाल, आईडीपीएल, थाना ऋषिकेश

  • आयु: 38 वर्ष

🔍 बरामदगी:

  • मादक पदार्थ: 2 किलो 154 ग्राम अवैध चरस

  • अनुमानित बाजार मूल्य: ₹54,000

  • वाहन: हीरो मेस्ट्रो स्कूटी (UK-14 H-4845) — सीज

⚖️ मामला दर्ज:

अभियुक्त के खिलाफ ऋषिकेश थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मु.अ.सं. 251/2025 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाइयाँ आगे भी लगातार जारी रहेंगी और नशे के कारोबार पर पूरी सख्ती से शिकंजा कसा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *