देहरादून ,
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने घोषणा की है कि सैनिकों के सम्मान में आयोजित विशेष कार्यक्रम ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ का आयोजन आगामी 11 जून, 2025 को नैनीताल में किया जाएगा। यह कार्यक्रम राज्यपाल द्वारा शुरू की गई अभिनव पहल का हिस्सा है, जो पूर्व में देहरादून में भी सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है।
इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के वीरता पदक प्राप्त सैनिकों, पूर्व सैनिकों तथा सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा और उन्हें प्रशंसा पत्र प्रदान किए जाएंगे।
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड ‘देवभूमि’ ही नहीं, ‘वीरभूमि’ भी है। यह आयोजन उन वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और आगामी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा देने का माध्यम है।