अनंत अंबानी पत्नी राधिका के साथ पहुंचे हरिद्वार, हर की पैड़ी पर किया गंगा पूजन

हरिद्वार, 
भारत के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के डायरेक्टर अनंत अंबानी अपनी पत्नी राधिका मरचेंट के साथ धार्मिक यात्रा पर हरिद्वार पहुंचे। दोनों ने हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर विधिपूर्वक गंगा पूजन और दुग्धाभिषेक किया।

गंगा पूजन के दौरान श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ और अन्य तीर्थ पुरोहितों ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। गंगा सभा के कार्यालय में अनंत अंबानी का विधिवत स्वागत किया गया, जहाँ उन्होंने विजिटर बुक में लिखा कि गंगा पूजन कर उन्हें अत्यंत सुखद अनुभूति हुई।

गंगा आरती के बाद अनंत और राधिका ने श्रद्धालुओं से संवाद कर गंगा की महिमा पर चर्चा की और धार्मिक आयोजनों में भागीदारी को लेकर प्रसन्नता जताई। उनकी यह यात्रा हरिद्वार में एक विशेष धार्मिक अवसर के रूप में देखी गई, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *