उत्तरकाशी ,
चारधाम यात्रा 2025 के सफल और सुरक्षित संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम यात्रा मार्गों पर भारी वाहनों के आवागमन पर 30 अप्रैल 2025 से प्रतिबंध लागू किया गया है। यह प्रतिबंध यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से लगाया गया है।
प्रतिबंधित समय व क्षेत्र इस प्रकार हैं:
-
उत्तरकाशी बाजार क्षेत्र: प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक
-
विकास भवन रोड/माण्डों तेखला बाईपास: प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक
-
गंगनानी से गंगोत्री मार्ग: दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
-
दोबाटा बडकोट से सिलक्यारा मार्ग: प्रातः 6:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक
-
पालीगाड़ से जानकीचट्टी मार्ग: प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
महत्वपूर्ण:
यह आदेश 30 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा और आगामी एक माह तक लागू रहेगा।
प्रशासन ने सभी भारी वाहन चालकों से निर्देशों का पालन करने की अपील की है ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और बाधारहित रह सके।