भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने इंडिया-नाटो पब्लिक पॉलिसी डायलॉग में लिया भाग

देहरादून ,

भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उत्तराखंड की नेहा जोशी ने ब्रुसेल्स में आयोजित इंडिया-नाटो पब्लिक पॉलिसी डायलॉग में भाग लिया। इस दौरान यह आयोजन नाटो, कॉनराड एडन्यूर फाउंडेशन और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया था। इस अवसर पर नेहा जोशी ने कहा कि भारत का योगदान वैश्विक सुरक्षा में अहम है। इस अवसर पर नेहा जोशी भारत के विभिन्न राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व करने वाले सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थीं और यह डायलॉग वैश्विक भू-राजनीतिक परिप्रेक्ष्य, क्षेत्रीय सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की बढ़ती रणनीतिक महत्ता पर चर्चा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच था। इस अवसर पर कार्यक्रम में नाटो मुख्यालय, यूरोपीय संसद और संसदीय सभा में उच्च स्तरीय बैठकों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेहा जोशी ने बताया कि इन बैठकों में क्षेत्रीय प्रतिनिधियों, संसद सदस्यों और सुरक्षा विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श किया गया, ताकि भारत और नाटो देशों के बीच सुरक्षा और नीति संबंधी सहयोग के नए रास्तों पर चर्चा की जा सके। इस अवसर पर नेहा जोशी ने अपनी भागीदारी के बारे में बात करते हुए कहा कि यह डायलॉग भारत की वैश्विक भू-राजनीतिक भूमिका को रेखांकित करता है और यह जरूरी है कि हम साइबर सुरक्षा और क्षेत्रीय अस्थिरता जैसी उभरती चुनौतियों के समाधान के लिए मित्र देशों के साथ साझेदारी बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि भारत का योगदान वैश्विक सुरक्षा में अहम है, और नाटो देश इस बात को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने बताया कि यह डायलॉग भारत और नाटो तथा अन्य लोकतांत्रिक देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया। उन्होंने बताया कि यह भारत के सामरिक दृष्टिकोण और वैश्विक सुरक्षा में योगदान को प्रगाढ़ बनाने में सहायक होगा। इस अवसर पर अनेक प्रतिनिधियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *