कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार व गौतम अडानी का पुतला जलाया – uttarakhandawaaz.in

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार व गौतम अडानी का पुतला जलाया

देहरादून ,

महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने अडानी समूह पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की शह पर अनुचित व्यापार के तौर तरीके अपनाने और विदेशों में भी देश की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौतम अडानी को गिरफ्तार किये जाने की मांग को लेकर राजधानी में केन्द्र सरकार व गौतम अडानी के खिलाफ नारेबाजी के बीच पुतला फूंका, वहीं राजधानी के साथ ही साथ प्रदेश भर में कांग्रेसजनों ने केन्द्र सरकार व गौतम अडानी के पुतले फूंके गये। आज महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष डाक्टर जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में इकटठा हुए और वहां से केन्द्र सरकार व गौतम अडानी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के बीच प्रदर्शन करते हुए गौतम अडानी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एस्ले हाॅल चैक पहंुचे और जहां उन्होंने केन्द्र सरकार व गौतम अडानी के पुतले फूंके। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि गौतम अडानी के खिलाफ अमेरिका में रिश्वत और और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है और यहां अडानी पर अपनी कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट दिलाने के लिए 25 करोड़ डॉलर की रिश्वत देने और इस मामले को छिपाने का आरोप लगा है। उन्होंने कहा कि केन्या में भी वहां की सरकार ने गौतम अडानी पर अनुचित तरीकों को अपनाने का आरोप लगाते हुए एयरपोर्ट और रेलवे के अनुबंध रद्द कर दिये हैं। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गोगी ने कहा कि अडानी समूह को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा अनेक प्रकार से अनुचित लाभ पहुंचाया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि कई साल से राहुल गांधी अडानी के अनुचित व्यापार के तौर तरीकों और अडानी को प्राप्त मोदी सरकार की शह के मामले को मुखर तरीके से उठाते रहे लेकिन सरकार सत्ता के मद में चूर कुछ समझने को तैयार नहीं है। इस अवसर पर पुतला फूंकने वालों में प्रदेश महासचिव महेंद्र सिंह नेगी गुरूजी, नवीन जोशी, राजकुमार, जगदीश धीमान, देवेंद्र सिंह, प्रवक्ता सुनीता प्रकाश, डॉक्टर प्रतिमा सिंह, चुन्नी लाल डिंगी, अमरदीप सिंह, पूनम कंडारी, वीरेंद्र सिंह पंवार, संदीप जैन, अरुण बलूनी, रोहित मित्तल, आदि अनेकों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *