केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में जनता के जनादेश का सम्मानः कांग्रेस – uttarakhandawaaz.in

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में जनता के जनादेश का सम्मानः कांग्रेस

भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव में जमकर किया सरकारी तंत्र का दुरुपयोगः करन माहरा
देहरादून ,

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा है कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में जनता ने जो जनादेश दिया है हम उसका सम्मान करते हैं भाजपा को जीत की बहुत-बहुत बधाई दी और कहा कि लेकिन नामांकन के दिन से ही भारतीय जनता पार्टी ने जमकर के तंत्र का दुरुपयोग किया। हम लगातार आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत चुनाव आयोग से करते रहे लेकिन भाजपा के खिलाफ कोई भी कार्रवाई देखने को नहीं मिली। यहां एक बयान में उन्होंने कहा कि चुनाव के आखिरी दो दिनों में भारतीय जनता पार्टी ने घर-घर पैसा और शराब पार्टी रुद्रप्रयाग में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की गाड़ी में खुलेआम शराब पकड़ी गई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसका लाइव प्रसारण भी किया लेकिन उसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है इससे साबित होता है कि प्रशासन ने जमकर भाजपा प्रत्याशी का साथ दिया। इस अवसर पर करन माहरा ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव मुख्यमंत्री और भाजपा की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ चुनाव था इसीलिए भाजपा ने एक और जहां तंत्र और धन का पूरा पूरा दुरुपयोग किया वहीं दूसरी ओर भाजपा सत्ता विरोधी वोटो को बांटने में सफल रही जिसका लाभ भाजपा प्रत्याशी को मिला अगर बीजेपी विरोधी वोटो को एकजुट करके देखा जाए तो जनादेश स्पष्ट तौर पर भाजपा के खिलाफ है लेकिन लोकतंत्र में अंतोगत्वा जनता जनार्दन के अंतिम फैसले को ही माना जाता है। उन्होंने कहा कि और हम केदारनाथ की जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं, और इसके साथ ही प्रतिबद्धता व्यक्त करते हैं कि केदार घाटी के विकास, तीर्थ पुरोहितों और हक हकूकदारियों के हक की लड़ाई वहां के व्यापारियों की समस्याओं घोड़े खच्चर डांडी- कठी वालों के हितों और बेटियों की सुरक्षा और छोटे-छोटे कारोबारी की लड़ाई को हम पुरजोर तरीके से लड़ते रहेंगें। उन्होंने कहा कि भविष्य में भाजपा विरोधी वोटो का बटवारा ना हो इस पर भी रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बिना संसाधनों के भी एकजुट होकर पूरी शक्ति से केदारनाथ विधानसभा का उप चुनाव लड़ा और गांव गांव में कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता जनता के बीच पहुंचे और इसके साथ ही कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता ने बहादुरी से सरकार की जन विरोधी नीतियों को आम मतदाता तक पहुंचाने का काम किया और पूरे चुनाव प्रचार में रात दिन एकजुट होकर मेहनत की कांग्रेस के चुनाव प्रचार से भाजपा में भी घबराहट थी, लेकिन भाजपा विपक्षी वोटो को बांटने में कामयाब रही जिससे उसे जीत मिली। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा इस जीत से ज्यादा उत्साहित ना हो क्योंकि घर-घर में जो बेरोजगारों की फौज है बेरोजगार लगातार सड़क पर अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन सरकार के कान पर फिर भी जू नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बेटियों की सुरक्षा के सवाल हैं प्रदेश में पहाड़ के विकास के सवाल हैं भू कानून और राजधानी गैरसैंण के जो मुद्दे हैं उन पर कांग्रेस पार्टी सरकार को घेरती रहेगी और जनहित के मुद्दों पर सरकार को चैन से नहीं बैठने देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *