राष्ट्रीय खेलः उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर कार्ययोजना व वित्तीय स्वीकृति और व्यय की स्वीकृति – uttarakhandawaaz.in

राष्ट्रीय खेलः उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर कार्ययोजना व वित्तीय स्वीकृति और व्यय की स्वीकृति

उत्तराखंड राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों का 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक होगा आयोजन

देहरादून ,

उत्तराखंड राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन आगामी 28 जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 तक किया जाना प्रस्तावित है जिसके लिए संशोधित शासनादेश शासन ने जारी कर दिया है। जिसके दृष्टिगत उत्तराखंड राज्य के खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले विशेष प्रशिक्षण शिविरों की कार्ययोजना के साथ-साथ वित्तीय स्वीकृति और व्यय की स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान की गई है। यहां प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि संसोधित शासनादेश से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में हमारे खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न खेलों में विशेष प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करने के लिए आवास व्यवस्था, भोजन भत्ता, स्पोर्ट्स किट, यात्रा भत्ता, विविध व्यय इत्यादि पर होने वाले व्यय मानकों में निम्नानुसार संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि आवासीय व्यवस्था के अंतर्गत रूपये 150 से बढ़ा कर रुपये 800 प्रति खिलाड़ी व प्रशिक्षक किया गया है। उन्होंने बताया कि भोजन भत्ता पहले रूपये 250 से बढ़ाकर रूपये 480 किया गया है। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स किट, ट्रैक सूट, खेल किट, शूज, सॉक्स, और कैंप इत्यादि पूर्व की भांति ही रुपये पांच हजार ही रखा गया है। उन्होंने बताया कि उपकरण हेतु खेल सामग्री को रूपये 25 हजार से बढ़ाकर तीन लाख किया गया है। उन्होंने बताया कि विविध व्यय लेखन सामग्री, जलपान, मैदान मार्किंग सामग्री, मैदान का अनुरक्षण इत्यादि को रूपये 25 हजार से बढ़ा कर रूपये 40 हजार किया गया है। यात्रा भत्ता रूपये 1500 से रूपये दो हजार बढ़ाया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि इसके साथ ही विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण शिविरों के संचालन के लिए तैनात किए जाने वाले प्रशिक्षक हाई परफोमेंस डायरेक्टर, हैड प्रशिक्षक, सहायक प्रशिक्षक, स्ट्रैंथ और कंडीशनिंग एक्सपर्ट के मानदेय में भी संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि हैड कोच का मानदेय 75 हजार से बढ़ा कर रूपये एक लाख पच्चीस हजार किया गया है। सहायक प्रशिक्षक का मानदेय रूपये 40 हजार से बढ़ा कर रूपये 80 हजार किया गया है। उन्होंने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेल को देखते हुए इस बार संशोधित शासनादेश में अन्य सपोर्टिंग स्टाफ तैनात करने का प्रावधान भी किया गया है। उन्होंने बताया कि फिजियो का रूपये 60 हजार प्रति माह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *