बढ़ती दुर्घटनाओं पर लगाम लगाये जाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन – uttarakhandawaaz.in

बढ़ती दुर्घटनाओं पर लगाम लगाये जाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी का एसडीएम के माध्यम डीएम को ज्ञापन प्रेषित
देहरादून,

आम आदमी पार्टी की महानगर देहरादून इकाई के तत्वावधान में जनपद में बढ़ती दुर्घटनाओं पर लगाम लगाये जाने के लिए कड़े कदम उठाए जाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। यहां आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में महानगर अध्यक्ष शरद जैन के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय में इकटठा हुए और दून में बढ़ती दुर्घटनाओं पर लगाम लगाये जाने के लिए कड़े कदम उठाए जाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शरद जैन ने जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में जिला प्रशासन की नाकामी का कारण शराब के कारण तेज रफ्तार वाहन और सख्ती से सड़क सुरक्षा के नियमों का पुलिस प्रशासन द्वारा पालन न कराए जाने को मानते हुए उप जिला अधिकारी हरिगिरि के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर ज्ञापन में मांग की गई कि जनपद में रात्रि ग्यारह बजे तक शराब की बिक्री होने तथा क्लबों और बारों का देर रात्रि तक खुलना सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण है अतः इन प्रतिष्ठानों के समय को पूर्व की भांति नौ बजे तक किया जाए तथा शराब से संबंधित सभी प्रतिष्ठानों को अपनी दुकान के बाहर कम से कम एक एक सुरक्षाकर्मी की नियुक्ति करने के लिए निर्देशित किया जाए। इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया कि जिससे परिवहन व्यवस्था में अनावश्यक भीड़ से कोई व्यवधान न आए और इसके साथ ही 21 वर्ष से कम आयु के किसी भी ग्राहक को शराब न दिए जाने के नियम का सख्ती से पालन करवाया जाए। इस दौरान इसके साथ ही ज्ञापन में मांग की गई कि सभी स्कूल और कॉलेज में सड़क सुरक्षा और ड्रिंक एंड ड्राइविंग के खतरों पर जागरूकता अभियान चलाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *