देहरादून ,
रामनगर जा रही बस मरचूला के पास आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें कई यात्रियों की दुःखद मृत्यु हो गई और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुःखद बस दुर्घटना पर सोमेश्वर विधायक और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा इस दुःखद बस दुर्घटना से स्तब्ध हूँ व ईश्वर से मृतक आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की है और पीड़ितों के परिजनों को ईश्वर इस दुःख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें, साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। इस दौरान दुर्घटना की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने जिला प्रशासन से वार्ता कर राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिया है और साथ ही मंत्री ने कहा है इस दुःख की घड़ी में प्रदेश सरकार पीड़ितों के परिजनों के साथ है और हर संभव मदद पीड़ितों तक पहुँचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद सरकार ने एसडीआरएफ और रेस्क्यू टीमों कौ मौके के लिए रवाना कर दिया है और साथ ही मौके पर पूरे जिले प्रशासन को तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों का रेस्क्यू तेजी से चलाया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप