गंगा में डूबने से व्यक्ति की मौत – uttarakhandawaaz.in

गंगा में डूबने से व्यक्ति की मौत

उत्तरकाशी ,

भखंडा निवासी मुंशीलाल उम्र लगभग 50 वर्ष देर शाम को शिव मंदिर झूला पुल डुंडा के पास गंगा नदी में नहाने गया और नहाते समय संतुलन खोने से उनकी नदी में डूबने से मौत हो गई। यहां आज सुबह जब पुलिस को कॉल कर सूचना दी गई एक अज्ञात व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत हो गई है, मिलते ही चैकी प्रभारी डुंडा तस्लीम आरिफ मय फोर्स घटनास्थल पर गए और डूबे हुए व्यक्ति को गंगा से निकाल कर उन्होंने पूछताछ करने पर अमित व्यक्ति के नाम तथा ज्ञात किया एवं परिवार वालों को सूचना दी गई जिस पर परिवार वालों ने किसी भी कार्यवाही करने को मना किया। इस दौरान पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव परिवार को सौंपा जा रहा है और मौके पर थाना प्रभारी तस्लीम आरिफ, हैड कांस्टेबल मोहन, हैड कांस्टेबल गजपाल, कांस्टेबल अनिल नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *