देहरादून ,
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण आज सुबह अपने निर्धारित आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, देहरादून से अपने विधानसभा कोटद्वार जा रही थी, इस दौरान विधानसभा ने दरियादिली दिखाते हुए घायल व्यक्ति को अपने वाहन से उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा और चिकित्सकों से जानकारी भी हासिल की। इस अवसर पर रास्ते में चिड़ियापुर रेंज हरिद्वार के पास बाईक में सवार व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में चोटिल होने पर उन्होंने तत्काल अपने वाहन से उपचार के लिए चोटिल घायल व्यक्ति को निकटवर्ती हॉस्पिटल में भेजा और डॉक्टर से उसके चोट की जानकारी ली तथा उचित उपचार के निर्देश देकर अपने कार्यक्रम के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर घायल व्यक्ति ने विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।