नैनीताल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

रुद्रपुर ,

रुद्रपुर स्थित 31 वाहिनी वाहिनी पीएसी के समीप सुबह 3 बजे के करीब एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर मौत हो गई l बुधवार को सुबह 3 बजे के करीब जिला अस्पताल से टुकटुक से वापस लौट रहे एक ही परिवार के चार लोग कि सामने से आ रही एक एसयूवी कर से जोरदार टक्कर हो गई l तेज रफ्तार के चलते टुकटुक और कार की भिड़ंत इतनी तेज थी कि टुकटुक के दो हिस्से हो गए l जिस पर मौके पर ही टुकटुक चालक की मौत हो गई वही टुकटुक में सवार तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई जिनका एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां तीनों को मृत घोषित कर दिय l मिली जानकारी के अनुसार टुकटुक में सवार सभी यात्री भूरारानी के निवासी हैं जो एक गर्भवती महिला के पेट में दर्द उठने के कारण उसे जिला अस्पताल लेकर गए थे जहां उसकी प्राथमिक उपचार मिलने के बाद वापस टुकटुक से घर की ओर जा रहे थे इसी बीच पीछे से आ रही बरेली नंबर की काले कलर की एक्सयूवी 300 कार ने टुकटुक को जोरदार टक्कर मार दी l भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि टुकटुक के दो हिस्से हो गए और उसमें सवार यात्री कई फीट दूर जाकर गिरे , और गंभीर रूप से घायल हो गए , जिसमें कार सवार के साथ बैठा एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया l वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर ही कर सवार चालक बरेली निवासी 25 वर्षीय सचिन यादव को हिरासत में ले लिया l वही घटनाक्रम की सूचना पर पहुंचे एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने घटनाक्रम पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए परिजनों को आश्वासन दिलाया कि हादसे की पूरी निष्पक्ष जांच करा कर कार सवार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *