उत्तराखंड विजिलेंस टीम ने वरिष्ठ सहायक, एआरटीओ कोटद्वार को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा

कोटद्वार ,

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के दफ्तर में चल रहे रिश्वतखोरी के खेल को उजागर करते हुए विजिलेंस की टीम ने छापा मार कार्यवाही करते हुए एआरटीओ वरिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को विजिलेंस की टीम द्वारा कोटद्वार स्थित सहायक संभागीय परिवहन दफ्तर में की गई छापामार कार्यवाही में भ्रष्टाचार के आरोपी वरिष्ठ सहायक एआरटीओ महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अरेस्ट किए गए एआरटीओ से पूछताछ का सिलसिला चल रहा है। बताया जा रहा है कि अरेस्ट किए गए वरिष्ठ सहायक एआरटीओ महेंद्र सिंह ने एक ट्रक का चालान करते हुए उसके ड्राइवर से₹7000 लिए थे और उसके हाथ में₹4000 की रसीद काट कर थमाई थी। विजिलेंस की टीम ने वरिष्ठ सहायक एआरटीओ महेंद्र सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अरेस्ट किए गए एआरटीओ के आवास पर भी अब विजिलेंस की टीम पहुंची है। विजिलेंस के छापे को लेकर अब एआरटीओ दफ्तर में बुरी तरह से चौतरफा हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *