सीएम धामी के हाथों लगभग 1 हजार युवाओं को प्रदान किए नियुक्ति पत्र – uttarakhandawaaz.in

सीएम धामी के हाथों लगभग 1 हजार युवाओं को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

“लगभग 1 हजार युवाओं को प्रदान किए नियुक्ति पत्र !”

देहरादून ,

सीएम पुष्कर सिंह धामी के  हाथों एक कार्यक्रम में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वन विभाग एवं तकनीकी शिक्षा विभाग हेतु चयनित सहायक लेखाकारों एवं वन आरक्षियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं और मुझे विश्वास है कि आप पूर्ण मनोयोग एवं सम्पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा करेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पूर्ण पारदर्शिता के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन कर रही है। हम युवाओं को बेहतर रोजगार की उपलब्धता प्रदान करने हेतु संकल्पबद्ध हैं। कार्यक्रम के दौरान माननीय कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *