शिक्षक कर्मचारियों ने राज्यसभा सांसद के आवास पर घंटी बजाकर विरोध दर्ज कराया

सांसद नरेश बंसल को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
देहरादून ,

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एनएमओपीएस उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली के नेतृत्व में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए क्रांतिकारी शिक्षक कर्मचारियों ने राज्यसभा सांसद के आवास पर घंटी बजाकर अपना विरोध दर्ज किया। इस अवसर पर पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन, उत्तराखण्ड के सासंदों के आवास पर घंटी बजाओं कार्यक्रम के अन्तर्गत नरेश बंसल, राज्य सभा सांसद के आवास पर घंटी बजाकर सांसद को पुरानी पेंशन बहाली हेतु ज्ञापन का सौंपा और केन्द्र सरकार पर दबाव बनाये जाने के लिए कार्यवाही की मांग की गई। इस अवसर पर सांसद के साथ एनएमओपीएस के पदाधिकारियों द्वारा एनपीएस तथा ओपीएस के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गयी। इस अवसर पर सांसद राज्य सभा नरेश बंसल द्वारा आश्वस्त किया गया कि कार्मिकों की इस ज्वलन्त समस्या को उनके द्वारा उचित प्लेटफॉर्म पर रखा जायेगा। इस अवसर पर कहा गया कि सरकार यदि हमारे शांति पूर्ण आंदोलन से नहीं मानती है तो 2024 में वोट फॉर ओपीएस चलाया जाएगा। इस अवसर पर वक्ताओं ने मंच के माध्यम से आगामी एक अक्टूबर दिल्ली चलो अभियान को सफल बनाने के लिए आह्नान किया है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *