पार्किंग एवं मोटर मार्ग डामरीकरण समस्या का विस अध्यक्ष ने लिया संज्ञान – uttarakhandawaaz.in

पार्किंग एवं मोटर मार्ग डामरीकरण समस्या का विस अध्यक्ष ने लिया संज्ञान

पुलिस प्रशासन, नगर निगम एवं अ. अ. सतपुली को तत्काल जरूरी कदम उठाने के निर्देश
देहरादून ,

कोटद्वार शहर में पार्किंग और कांडई ग्वालाणी मोटर मार्ग के डामरीकरण न होने से नगरवासियों की समस्या का विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने संज्ञान लिया है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के अंतर्गत हो रही जनसमस्याओं का संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन, नगर निगम एवं अधिशासी अभियंता सतपुली को पत्र के माध्यम से तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण कोटद्वार शहर की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए लगातार अधिकारियों को जवाब-तलब कर रही हैं। उन्होंने इसी क्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार पुलिस द्वारा मुख्य मार्ग किनारे खड़ी गाड़ियों के चालान काटे जाने व गाड़ियों को थाने उठा ले जाने की कार्यवाही पर आपत्ति जतायी है। उन्होंने बताया कि क्योंकि कोटद्वार शहर वायवसाय एवं पर्यटन की दृष्टि से गढ़वाल का एक मुख्य नगर है और यहां से गढ़वाल की जनता का यू.पी के सीमावर्ती क्षेत्रों में आना जाना लगा रहता है। उन्होंने कहा कि कोटद्वार शहर के मध्य पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण ग्राहक रोड किनारे गाड़ी खड़ी करने को मजबूर रहते है जिसके स्वरूप कोटद्वार पुलिस द्वारा यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए चालान व गाड़ी जब्त कर दिया जाता रहा है जिससे ग्राहकों में यह डर बना रहता है जिससे व्यापारियों का काफी नुकसान होता है। इस दौरान इसके चलते विधानसभा अध्यक्ष ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कोटद्वार को पत्र के माध्यम से कोई सरलता से निर्णय लेने के लिए निर्देशित किया है और जिस से व्यापारियों व आम जनता का तालमेल व यातायात व्यवस्था बनी रहे तथा जनता को राहत मिल सके। इस दौरान इसी क्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने बीते अपने सतपुली दौरे पर सुनी समस्याओं का भी संज्ञान लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *