देहरादून ,
रूद्रप्रयाग जिले के मयाली रोड पर एक वाहन के सौ मीटर गहरी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि रतूड़ा के पास मयाली रोड पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस दौरान सूचना पर हैड कांस्टेबल महेश चन्द्र के हमराह एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इस दौरान वाहन बोलेरो कैंपर था जिसमे एक व्यक्ति ही सवार था जो लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस अवसर पर एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उक्त घायल व्यक्ति को निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने बताया कि घायल व्यक्ति का नाम विजय प्रकाश, उम 48 वर्ष, निवासी रुद्रप्रयाग है।