देहरादून ,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से परसारी, ज्योतिर्मठ (चमोली) में एरोमा सेटेलाइट सेंटर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर ब्लॉक सभागार में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल को उत्तराखंड के कृषि क्षेत्र के लिए नई दिशा देने वाला कदम बताया।
पांच जिलों में स्थापित होंगे एरोमा सेटेलाइट सेंटर
उत्तराखंड में सगंध फसलों की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा पांच जिलों में एरोमा सेटेलाइट सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों में किसानों को प्रशिक्षण, पौध सामग्री, तकनीकी मार्गदर्शन और प्रसंस्करण जैसी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
‘महक क्रांति नीति’ की शुरुआत
मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर ‘महक क्रांति नीति’ की भी शुरुआत की और इसके तहत चमोली, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत और उत्तरकाशी जिलों में बनने वाले पांच एरोमा सेटेलाइट सेंटरों का शिलान्यास किया।
जिलेवार सगंध फसलों का चयन
योजना के अनुसार—
-
चमोली और अल्मोड़ा: डेमेस्क गुलाब
-
पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी: तिमूर
-
चंपावत: तेजपात
इसके अतिरिक्त सगंध पौधा केंद्र, सेलाकुई द्वारा भाऊवाला में एरोमा की विभिन्न किस्मों का एक आधुनिक सेटेलाइट सेंटर पहले ही तैयार किया जा चुका है, जिसका मुख्यमंत्री ने लोकार्पण भी किया।
10 वर्षों में 91 हजार किसानों को जोड़ने का लक्ष्य
प्रदेश सरकार की महक क्रांति नीति के तहत आगामी 10 वर्षों में लगभग 91 हजार किसानों को सगंध खेती से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
इस नीति के अंतर्गत—
-
नर्सरी विकास, खेती और प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना पर 50 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी
-
एक हेक्टेयर भूमि पर सगंध खेती करने पर 80 प्रतिशत अनुदान
-
एक हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में खेती करने पर 50 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है।
किसानों की आय और रोजगार बढ़ाने की पहल
सगंध पौधा केंद्र सेलाकुई के निदेशक नृपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी द्वारा महक क्रांति नीति की विधिवत शुरुआत की जाएगी।
उन्होंने कहा कि एरोमा सेटेलाइट सेंटर स्थापित होने से किसानों को पौध उत्पादन, तकनीकी प्रशिक्षण, प्रसंस्करण और विपणन से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
पर्वतीय कृषि को मिलेगा नया संबल: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महक क्रांति नीति उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि को लाभकारी बनाने और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.