देहरादून ,
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पहली जनसभा पूर्वाह्न 11.30 बजे गोचर में होगी। इसके बाद वह अपराह्न दो बजे लोहाघाट में चुनावी रैली करेंगे। शाम चार बजे वह काशीपुर पहुंचेंगे जहां उनकी एक जनसभा होगी।वहीं इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री 11 अप्रैल को ऋषिकेश में जनसभा करेंगे। इस जनसभा की इस तरह से रचना बनाई गई है कि इसमें तीन लोकसभा सीटों की 24 विधानसभा क्षेत्र के लोग आएंगे। पार्टी ने एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य बनाया है।
