वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विवि का शैक्षणिक सत्र 10 से होगा शुरू – uttarakhandawaaz.in

वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विवि का शैक्षणिक सत्र 10 से होगा शुरू

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओकार सिंह ने पत्रकार वार्ता कर दी जानकारी
देहरादून ,

वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ओकार सिंह ने कहा है कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 की शुरूआत 10 अप्रैल से प्रारंभ की जायेगी।आज  परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि वीर माधों सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय देहरादून के कैम्पस कॉलेजों, सरकारी, स्वायत्तशासी एवं सम्बद्ध निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों के साथ ही गोबिन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के कैम्पस, कॉलेज ऑफ टैक्नोलॉजी के लिए विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2024-25 हेतु विभिन्न स्नातक यथा बी.टैक, बी. फार्म, बीएचएम, सीटी, बीए एलएलबी, बीबीए एलएलब., एलएलबी, बीबीए, बीसीए शामिल है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों यथा-एम. टैक, एम. फार्म. एम.बीए, एम.बी.ए. इंटीग्रेटेड, एम.सी.ए., एम.एच.एम., एलएलएम फार्म.डी. पी.जी. डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी प्रथम वर्ष के साथ ही बी. टैंक. लेट्रल एंट्री (द्वितीय वर्ष) व बी. फार्म. लेट्रल एंट्री (द्वितीय वर्ष) के पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन काउंसिलिंग के माध्यम से पूर्ण की जायेगी। उन्होंने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र 2024-25 में विश्वविद्यालय से सम्बद्ध समस्त इंजीनियरिंग, फार्मेसी, मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट, विधि आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 10 अप्रैल से विश्वविद्यालय की वेबसाइट ूूू.नाजमबी.ब.पद पर अपना औपबंधिक पंजीकरण (च्तवअपेपवदंस त्महपेजतंजपवद) कर सकते हैं। विभिन्न पाठ्यक्रमों में नियमित प्रवेश प्रक्रिया हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग माह जून 2024 के प्रथम सप्ताह से प्रारम्भ की जायेगी, जिसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न माध्यमों से विज्ञापन के जरिये प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सूचना प्रसारित की जायेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा 10 अप्रैल से विश्वविद्यालय के पोर्टल पर औपबन्धिक पंजीकरण किया जायेगा और उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा जून माह में करायी जाने वाली ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रवेश प्रक्रिया में प्रतिभाग करने हेतु पूर्ण पंजीकरण किये जाने की सूचना अभ्यर्थी द्वारा पंजीकृत ईमेल व मोबाईल नम्बर पर एस.एम.एस. के माध्यम से भेजी जायेगी। उन्होंने बताया कि बी.टैक. प्रथम वर्ष में विगत वर्ष की भांति इस शैक्षणिक सत्र 2024-25 में भी जेईई मेंस रैंकधारियों के साथ-साथ न्यूनतम शैक्षिक योग्यता की मैरिट के आधार पर, जबकि अन्य पाठ्यक्रमों में सिर्फ न्यूनतम शैक्षिक अर्हत प्राप्त इच्छुक अभ्यर्थियों की मैरिट के आधार पर ऑनलाइन काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश दिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि नियामक संस्थाओं यथा- ए.आई.सी.टी.ई. फार्मेसी काउंसिल ऑफ इण्डिया व बार काउंसिल आफ इण्डिया द्वारा प्रवेश हेतु निर्धारित अर्हताओं व प्रक्रियाओं का अक्षरशः पालन करते हुए विभिन्न स्नातक व स्नातकोत्तर तकनीकी पाठ्यक्रमों के प्रथम एवं लेट्रल एंट्री (द्वितीय वर्ष) में प्रवेश की प्रक्रिया पूर्व वर्षों की भांति एडमिशन काइटेरिया निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *