नहाते समय नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर युवक की मौत – uttarakhandawaaz.in

नहाते समय नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर युवक की मौत

देहरादून  ,

परमार्थ घाट हरिद्वार (सप्तऋषि चैकी क्षेत्रान्तर्गत) पर एक युवक नहाते समय अनियंत्रित होने से नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया था और काफी खोजबीन के बाद शव बरामद नहीं हो पाया। एसडीआरएफ की टीम के सदस्यों ने फिर से सर्चिंग की तो युवक का शव बरामद कर लिया गया। इस दौरान घटना की जानकारी मिलते ही सचिन रावत के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम के सदस्य मय आवश्यक उपकरणों के हरिद्वार जल पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था। इस अवसर पर एसडीआरएफ टीम द्वारा विभिन्न संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाते हुए आज फिर से सर्चिंग अभियान चलाया और घटनास्थल से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर उक्त युवक के शव को ढूंढकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने बताया कि मृतक का नाम तनुज बिष्ट पुत्र भोपाल सिंह, 26 वर्ष, निवासी देवयाल, भिकियासैंण, अल्मोड़ा है। इस अवसर पर टीम के सदस्यों में सचिन रावत, विजय खरोला, बलीराम शर्मा, शिवम, नवीन सिंह, जितेंद्र चैधरी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *