विश्व स्वास्थ्य सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य अभियान रैली का आयोजन – uttarakhandawaaz.in

विश्व स्वास्थ्य सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य अभियान रैली का आयोजन

स्वास्थ्य विशेषज्ञों और छात्रों ने भाग लिया, लोगों को किया व्यापक स्तर पर जागरूक
देहरादून ,

डीएनए लैबस ए सेंटर फाॅर एप्लाईड साइंसेस देहरादून ने विश्व स्वास्थ्य सप्ताह के अवसर पर एक स्वास्थ्य अभियान रैली का आयोजन किया। इस अभियान में विभिन्न पैरामेडिकल और बायोमेडिकल क्षेत्रों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों और छात्रों ने भाग लिया, वहीं लोगों को व्यापक स्तर पर जागरूक करने का काम किया। इस अवसर पर इस अभियान में स्वास्थ्य से संबंधित नारे शामिल थे जो स्वास्थ्य संदेशों को लोगों तक पहुंचाने में मदद करते थे। छात्रों ने स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न चार्ट और पोस्टर तैयार किए, जिनमें स्वास्थ्य संदेशों को विस्तार से दिखाया गया। इस अवसर पर यह चार्ट और पोस्टर लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे और उन्हें स्वास्थ्य के महत्व को समझाने में मदद करते थे। इस तरह के सामाजिक संदेश लोगों को संबलत और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करते थे। यहां यह स्वास्थ्य अभियान रैली सुबह नौ बजे पवेलियन ग्राउंड से शुरू हुई और परेड ग्राउंड, रोजगार चैक, तिब्बति मार्केट तक पहुंची, और फिर पंचायती मंदिर, घंटाघर, देहरादून में समाप्त हुई। इस स्वास्थ्य शिविर में बायोमेडिकल छात्रों ने भी अपनी अद्वितीय ज्ञान का प्रदर्शन किया। उन्होंने महिलाओं और पुरुषों को बातचीत के माध्यम से निष्क्रियता, हृदय रोग, संतुलित आहार जैसे मुद्दों पर सलाह और मार्गदर्शन दिया। वे लोगों के घरों और दुकानों में जाकर इस प्रकार की चर्चा की और उन्हें संबोधित किया। इस अवसर पर इस उपाय के माध्यम से, छात्रों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में अपना योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *