ट्रक और बाइक की भिड़त में युवक की मौत, चालक फरार – uttarakhandawaaz.in

ट्रक और बाइक की भिड़त में युवक की मौत, चालक फरार

मृतक की नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस पहचान के प्रयास में जुटी
हरिद्वार ,

कोतवाली ज्वालापुर हाईवे पर ट्रक और बाइक की भिडं़त में बाइक सवार की मौत हो गयी। जबकि ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किये। लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए उसकी शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिये हैं। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि सूचना मिली कि सराय के समीप पेट्रोल पम्प के पास ट्रक और बाइक सवार की भिडं़त हो गयी है। घटना में बाइक सवार गम्भीर हालत में पड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जबकि ट्रक चालक घटना के बाद वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी है। मृतक के हाथ में मम्मी और डैडी गुदा हुआ है। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के इलाकों के लोगों से भी मृतक की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस को मृतक की शिनाख्त में कोई सफलता नहीं मिल सकी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *