रुद्रप्रयाग ,
जनपद रुद्रप्रयाग में बेलनी पुल के पास एक महिला ने नदी में कूद मार ली। इस दौरान एसडीआरएफ के जवानों से उसकी खोज के लिए सर्चिंग ऑपरेशन चलाया। इस अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग द्वारा एसडीएफआर टीम को बताया गया की बेलानी पुल के पास एक महिला ने नदी में कूद मारी है जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। इस अवसर पर सूचना पर मुख्य आरक्षी महेश चंद के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त महिला को नदी किनारे संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया जिसकी सर्चिंग लगातार जारी है अभी तक महिला का कोई पता नहीं चल पाया है।