देहरादून ,
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता 2014 में लोकसभा चुनाव 2014 में डोईवाला विधानसभा का उपचुनाव 2017 में देवप्रयाग विधानसभा चुनाव लड़ चुके राजू मौर्य केतन को आम आदमी पार्टी ने 2022 में डोईवाला विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा था अब पार्टी हाईकमान ने उन्हें प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी है। इस अवसर पर राजू मौर्य केतन ने कहा कि पार्टी को प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर मजबूत करने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जहां आम आदमी पार्टी की दमदार धमक को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया तो वहीं कांग्रेस के पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने अपनी सीट बदल ली और डोईवाला से रायपुर शिफ्ट हो गए। वहीं दूसरी ओर इस अवसर पर राजू मौर्य केतन को उत्तराखंड की नवनियुक्त कमेटी में पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर उत्तराखंड के तराई क्षेत्र और खास करके ओबीसी वर्ग में उनका खस्ता दबदबा है और प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपते हुए पहली लिस्ट में उन्होंने तमाम नेताओं को पिछे छोड दिया। इस अवसर पर उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पार्टी प्रदेश प्रभारी एडवोकेट वरिंदर गोयल एवं सह प्रभारी रोहित महरौलिया का धन्यवाद व्यक्त किया।