परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, नेपाली मूल का रहने वाला था युवक

पौड़ी गढ़वाल ,

पौड़ी श्रीनगर रोड पर नेपाली मूल का एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला जिसे पुलिस ने आनन फनन में जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर श्रीनगर रेफर कर दिया। तथा श्रीनगर से उसे हायर सेंटर जॉली ग्रांट के लिए रेफर कर दिया गया। जहां से एंबुलेंस के माध्यम से वापस लाते समय युवक की देवप्रयाग के पास मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक 15 अगस्त को नेपाली मूल का एक युवक श्रीनगर रोड पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया। सीओ सदर श्याम दत्त नौटियाल ने बताया कि मृतक युवक की पहचान 20 साल के मयंक के रूप में हुई है। जिसके पिता पौड़ी में ही सब्जी की दुकान पर काम करते हैं फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी में भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा वहीं मृतक युवक के पिता गोरिया धामी ने बताया कि उनका बेटा 12 अगस्त को नेपाल से परिवार सहित यहां आया था जिसके बाद 14 अगस्त की शाम को वह कहीं चला गया था पुलिस से बेटे की बेहोशी की हालत में मिलने की जानकारी मिली उन्होंने बेटे की हत्या की आशंका जताई है उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है वहीं सीओ सदर श्याम दत्त नौटियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *