बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट।

ऋषिकेश ,

ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर तोता घाटी के निकट एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घटना में ट्रक सवार चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हेल्पर को घायल अवस्था में बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। लेकिन ड्राइवर ट्रक के अंदर ही फंस गया। जिसे एसडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा है। फिलहाल घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है।
बता दे कि एसडीआरएफ को आज सुबह ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर तोता घाटी के निकट एक ट्रक पलटने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर एसडीआरएफ पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने देखा कि ट्रक ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहा था। जो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक पलटने की सूचना पर वह मदद के लिए पहुंचे हैं। हेल्पर को किसी तरह बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल एंबुलेंस से भेज दिया गया है। लेकिन ड्राइवर स्टेरिंग के बीच में फंसा हुआ है। जिसे निकालना मुश्किल हो रहा है। एसडीआरएफ ने अपने उपकरणों से किसी तरह ट्रक के स्टेरिंग और एंगल को काटा और बामुश्किल फंसे हुए ड्राइवर को घायल अवस्था मे बाहर निकाला। एसडीआरएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि ड्राइवर को भी उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घटना कैसे हुई इसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों की पहचान नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *