गोपेश्वर ,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चमोली में आयोजित “लाभार्थी सम्मान समारोह” में सम्मिलित होकर ₹229.3 करोड़ लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर लाभार्थियों को पीएम आवास योजना के तहत आवास की चाबी, महालक्ष्मी किट एवं विभिन्न योजनाओं के तहत चेक प्रदान किए।
इस दौरान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार अंत्योदय एवं गरीब कल्याण के लक्ष्य पर कार्य करते हुए समाज के अंतिम छोर तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य कर रही है।