पौड़ी गढ़वाल सीट से तीरथ सिंह रावत का टिकट कटा, अनिल बलूनी बने प्रत्याशी
देहरादून ,
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड की दो बहुप्रतीक्षित सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। हरिद्वार सीट से सांसद रहे डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को इस बार टिकट नहीं दिया गयाहै। वहीं दूसरी ओर पौड़ी गढ़वाल सीट पर उम्मीदों के अनुरूप अनिल बलूनी के नाम का चयन किया गया है।
दिल्ली सेजारी की गई सूची के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व ने लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। उत्तर प्रदेश के प्रत्याशियों के नाम शामिल नहीं। गढ़वाल सीट से अनिल बलूनी और हरिद्वार से त्रिवेन्द्र रावत भाजपा प्रत्याशी घोषित किए गए।