हिंसा में शामिल 04 उपद्रवी गिरफ्तार, अब तक 100 उपद्रवियों को भेजा सलाखों के पीछे – uttarakhandawaaz.in

हिंसा में शामिल 04 उपद्रवी गिरफ्तार, अब तक 100 उपद्रवियों को भेजा सलाखों के पीछे

नैनीताल पुलिस की बनभूलपुरा दंगे में कार्यवाही लगातार है जारी

देहरादून ,

8 फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये विभिन्न टीमों का गठन किया गया है।

पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 96 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये थे।

इसके अतिरिक्त उपरोक्त हिंसक घटना में *संलिप्त 01 महिला सहित 04 उपद्रवियों को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार* किया गया है।

*मु0अ0सं0-22/2024 में गिरफ्तारी*
1- नवी हुसैन पुत्र मौ0 हुसैन निवासी- इन्द्रानगर एक मिनार मस्जिद के पीछे बनभूलपुरा।
2- जीशान उर्फ जिब्बू पुत्र मौ0 गुड्डू निवासी मलिक का बगीचा पानी की टंकी के पास बनभूलपुरा।

*मु0अ0सं0-23/2024 में गिरफ्तारी*

1. मौ0 समीर पुत्र मौ0 राशिद निवासी- लाईन न0-07 बिलाली मस्जिद के पास बनभूलपुरा।
2. हाजरा बेगम पत्नी अब्दुल वाजिद निवासी- नई बस्ती गोपाल मन्दिर के पास बनभूलपुरा।

*अब तक पुलिस कार्यवाही में कुल 100 (06 महिलाएं एवं 94 पुरूष) उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *