प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को लेकर विपक्ष का सदन के बाहर प्रदर्शन, धरना – uttarakhandawaaz.in

प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को लेकर विपक्ष का सदन के बाहर प्रदर्शन, धरना

समय पर उपचार न मिलने से गर्भवती महिलायो की मौतों की भी उच्च स्तरीय जांच की मांग
देहरादून ,

प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और समय पर उपचार न मिलने से गर्भवती महिलायो की मौतों की उच्च स्तरीय जांच किये जाने सहित अनेकों समस्याओं को लेकर विपक्षी विधायकों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। यहां कांग्रेसी विधायक नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व विपक्षी विधायकों ने प्रदेश की ज्वलंत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सदन के बाहर सीढ़ियों में पहंचे और वहां पर हाथों में तख्तियां लेकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी के बीच प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र की देवकी देवी, हरवाल गांव निवासी रामचन्द्री देवी, ओनाल गांव की गर्भवती महिलाओं की मौत की उच्च स्तरीय जांच कराई जाये। वहीं प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड पर अभी तक ठोस पहल नहीं की गई है और वहीं दूसरी ओर पैरोकारों को धमकाने एवं उनका उत्पीड़न किया जा रहा है जिसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा और लगातार इसका विरोध किया जायेगा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा, रोजगार, भ्रष्टाचार, रोजी रोटी और बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर सदन के बाहर सीढ़ियों पर धरना देकर सरकार को घेरने का कार्य किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार राज्य सरकार विरोधी निर्णय ले रही है और इसका पुरजोर विरोध किया जायेगा। इस अवसर पर अनेकं विपक्षी विधायक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *