कप्तान ने 10 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में किया परिवर्तन – uttarakhandawaaz.in

कप्तान ने 10 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में किया परिवर्तन

हरिद्वार ,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने 10 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। जिनमें तीन दरोगाओं को पुलिस लाईन से निकाल कर थानों में तैनाती दी गयी है। जिनमें उपनिरीक्षक हाकम सिंह को कोतवाली मंगलौर से कोतवाली नगर, उपनिरीक्षक विनोद गोला को पुलिस लाईन से थाना कलियर, उपनिरीक्षक संजीव कुमार को पुलिस लाईन से थाना खानपुर, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को पुलिस लाईन से एसआईएस शाखा, उपनिरीक्षक भानू प्रताप को थाना कलियर से पुलिस लाईन, उपनिरीक्षक रणजीत सिंह तोमर को सीआईयू हरिद्वार से एएनटीएफ, अउनि अजीत को कोतवाली ज्वालापुर से थाना भगवानपुर, अउनि बालाराम को थाना भगवानपुर से कोतवाली लक्सर, अउनि प्रदीप मलिक को कार्यालय क्षेत्रधिाकारी लक्सर से थाना भगवानपुर और अउनि चन्द्रमोहन को थाना भगवानपुर से कार्यालय क्षेत्राधिकारी लक्सर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *