आरोपी महिला से 01 लाख 80 हजार बरामद, भेजा जेल
हरिद्वार ,
ज्वैलर्स के शोरूम में ग्राहक से टापेबाजी कर उसके बैग से दो लाख उड़ाने वाली टप्पेबाज महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से पुलिस ने उड़ाई गयी नगदी से 01 लाख 80 हजार रुपये बरामद किये हैं। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि श्रवण कुमार पुत्र बलवीर सिंह निवासी इन्द्रलोक कॉलोनी सेक्टर-6 कोतवाली रानीपुर हरिद्वार ने 19 जनवरी 24 को तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि वह 07 जनवरी 24 को सर्राफा बाजार ज्वालापुर स्थित विष्णु ज्वेलर्स के शोरूम से आभूषण खरीदने गया था। इसी दौरान शोरूम मेें मौजूद दो अज्ञात महिलाओं ने उसके बैग से दो लाख की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। जिसकी जानकारी लगने पर उसने ज्वैलर्स शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे को चैक किया गया तो दो महिलाएं बैग से नगदी उड़ाते देखी जा रही हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए ज्वेलर्स शोरूम के सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुूए महिलाओ की शिनाख्त करने का प्रयास कर उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने टप्पेबाज महिलाओं तक पहुंचने के लिए मुखबिरों की भी मदद ली गयी। पुलिस मुखबिर की सूचना पर एक टप्पेबाज महिला को मोहल्ला मेहतान ज्वालापुर से दबोच लिया। जिसके पास से पीड़ित के बैग से उड़ाये 01 लाख 80 हजार रुपये बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी टापेबाज महिला ने अपना नाम मुन्नी पत्नी अल्लादिया निवासी आदिल नगर निकट विदेशी मंदिर कोतवाली सिटी बुलंदशहर यूपी बताया है। पुलिस ने आरोपी टप्पेबाज महिला के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
